
बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल इन दिनों अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में बुलंदियां छू रहे हैं। ये लगातार बेहतर से बेहतर प्रोजेक्ट करते जा रहे हैं। यह सब उनकी दमदार परफॉर्मेंस का नतीजा है। कैरियर के लिहाज से अगर देखा जाए तो विकी कौशल 2 साल में काफी तेजी से आगे बढ़ चुके हैं। उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन रही फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में तो सफलता के नये पैमाने गढ दिये हैं। एक्टर विकी कौशल अब अपनी आने वाले अपकमिंग फिल्म में ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में नजर आएंगे। सिर्फ यही नहीं विकी कौशल इन दिनों कई सारी अपकमिंग बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा है।
यह फिल्म पूरी के निर्देशक आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म सुपर हीरो पर आधारित है। जिसमें विकी कौशल एक नए सुपर हीरो अश्वत्थामा की किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग ग्रीनलैंड, टोक्यो, न्यूजीलैंड, जैसे लोकेशन में होगी। विकी कौशल के कैरेक्टर को लेकर डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा की विकी का किरदार अश्वत्थामा, महाभारत का एक सबसे ताकतवर और रहस्य में किरदार है। आदित्य धर महाभारत के अश्वत्थामा किरदार से बहुत अधिक प्रभावित है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अश्वत्थामा महाभारत में द्रोणाचार्य का बेटा था। वह शानदार योद्धा था, बल्कि उसे वैदिक युग के महान योद्धा में गिना जाता है। एक महान योद्धा होने के साथ हीं अश्वत्थामा अहंकार और क्रोध से भरा हुआ था। इसी क्रोध ने उससे बहुत कुछ करवाया। अस्वत्था के पास एक ऐसी मणी थी, जिसके चलते उसे कभी कोई हरा नहीं सकता था। माना जाता है कि अश्वत्थामा आज भी अमर है। अपनी मृत्यु की तलाश में भटक रहा है। अश्वत्थामा के बारे में करण और अर्जुन की तरह ज्यादा लिखा नहीं गया है। लेकिन यह किरदार एक मजबूत किरदारों में से एक है। माना जाता है कि अश्वत्थामा के सिर पर पाई जाने वाली यह मणी उसे भूख प्यास सबसे बचाकर हमेशा के लिए जीवित बनाए रखी हुई है। इस अनोखी माइकोलॉजिकल किरदार को अब विकी कौशल पर्दे पर उतारेंगे।
Read More उत्पन्ना एकादशी जाने इसकी पूजा विधि और महत्व
आने वाली यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। एक्शन सींस और पोस्ट प्रोडक्शन के लिए दुनिया भर के कई एक्शन मास्टर के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। एक्शन और रोमांच से भरी ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ को 2021 तक रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगू इन सारी भाषाओं में रिलीज होगी। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। जिसमें विक्की कौशल हिंदू माइथोलॉजी के बेहतरीन कैरेक्टर को निभाते हुए नजर आएंगे। आदित्य धर इस फिल्म की कहानी पर कई साल से काम कर रहे हैं।
इसके साथ ही विकी कौशल की एक और फिल्म आने वाली है। जिसमें उन्होंने उधम सिंह का किरदार निभाया है। उधम सिंह जलिया वाले बाग हत्याकांड में का महत्वपूर्ण हिस्सा था। इस हत्याकांड का बदला लेने के लिए उसने माइकल ओ डावर का मर्डर किया था। यह एक ऐतिहासिक पीरियड्स फिल्म है। जिसमें विक्की कौशल उधम सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म भी 2020 के अंत तक रिलीज हो जाएगी। इसके साथ ही टैलेंटेड एक्टर विकी कौशल के पास एक और फिल्म है। जिसका नाम है ‘भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप’ जिसमें विकी कौशल के ऑपोजिट भूमिका पेडणेकर नजर आएंगी।