नई दिल्ली: कोरोना वायरस की महामारी का प्रकोप दुनियाभर पर छाया हुआ है। इस महामारी के चलते अर्थव्यवस्था के हाल भी पस्त चल रहे हैं। इस बीच फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स की ताजा लिस्ट में 17वें स्थान पर काबिज हैं। इसका मतलब यह है कि वह भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति 44.3 बिलियन डॉलर है। मुकेश अंबानी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक 88 बिलियन डॉलर वाली तेल और गैस की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज चलाते हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि रिलायंस जियो ने 340 मिलियन से अधिक ग्राहकों को फ्री वॉयस कॉल, सस्ती डाटा सेवाओं और खासकर फ्री स्मार्टफोन की पेशकश की है।
फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे भारतीय मुंबई के दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी हैं, जिन्हें 34वां स्थान प्राप्त हुआ है। मार्च 2017 के बाद से दमानी भारत में खुदरा किंग के रूप में जाने जाते हैं। उनकी सुपरमार्केट सीरीज डीमार्ट का आईपीओ 16.6 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 65 वें स्थान पर है। दमानी 2002 में सबअरबन मुंबई के एक स्टोर से रिटेलिंग में शामिल हुए थे और तब से आगे ही बढ़ते गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके संपत्ति पोर्टफोलियो में अलीबाग में 156 कमरे का रेडिसन ब्लू रिजॉर्ट और मुंबई के करीब एक पॉपुलर बिच फ्रंट शामिल है।
टॉप-100 से बाहर शिव नादर
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर टॉप-100 से बाहर हो गए हैं। उन्हें 114वां स्थान मिला है। उनकी कुल 12.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। भारत के प्रमुख परोपकारी लोगों में से एक नादर ने अपने शिव नादर फाउंडेशन को 662 मिलियन डॉलर का दान दिया है।
Read More: ये है दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें
116 वें स्थान पर हिंदुजा बंधु
हिंदुजा बंधु 12.2 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 116 वें स्थान पर हैं। श्रीचंद और गोपीचंद लंदन में रहते हैं और प्रकाश मोनाको में रहते हैं, जबकि सबसे छोटे भाई अशोक मुंबई में अपने भारतीय हितों की देखरेख करते हैं।
138 वें स्थान पर उदय कोटक
उदय कोटक 10.7 बिलियन डॉलर के साथ 138 वें स्थान पर हैं। उनका कोटक महिंद्रा बैंक प्राइवेट सेक्टर में भारत के शीर्ष चार बैंकों में शामिल है, जो कि आईएनजी बैंक के भारतीय परिचालन के 2014 के अधिग्रहण से बढ़ा है। इस साल जनवरी में, बैंक ने बैंक में कोटक की हिस्सेदारी को घटाकर 26 प्रतिशत करने के मुद्दे पर भारतीय रिजर्व बैंक के साथ एक समझौता किया।