बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की असमय मौत से हर कोई हैरान है। इरफान खान का बुधवार को 54 साल की उम्र में देहांत हो गया। बेहतरीन अदाकार ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। इरफान खान अपने अलग-अलग रोल के लिए जाने जाते हैं। बड़ी स्क्रीन पर धमाका मचाने से पहले खान ने 10 साल टीवी पर काम किया और एक्टिंग को नई दिशा दिखाई। इरफान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन किया।
हम आपको इरफान के बारे में 10 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपको पता हो
1) इरफान खान का जन्म राजस्थान के जयपुर में एक मुस्लिम परिवार में हुआ। उनका असली नाम साहबजादे इरफान अली खान है।
2) खान बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन तंगी के कारण उन्होंने इसमें अपना करियर नहीं बनाया। इरफान ने एक्टिंग की तरफ रुख किया, लेकिन उन्हें इसकी परिवार से इजाजत नहीं मिली। परिवार वाले चाहते थे कि वह टायर के व्यापार में हाथ बटाएं।
3) इरफान खान ने फिल्मों में आने से पहले 10 साल टीवी में काम किया। उन्होंने चाणक्य, भारत एक खोज, सारा जहां हमारा, बनेगी अपनी बात, चंद्रकांता, श्रीकांत और स्पर्श में किरदार निभाकर वाह-वाही लूटी।
4) इरफान खान की पहली फिल्म सलाम बॉम्बे (1998) थी, तब वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई कर रहे थे। मगर दुर्भाग्यवश मीरा नायर ने उन्हें दो दिन बाद कास्ट से हटा दिया। तब फिल्म शुरू होने में दो दिन का समय बचा था। मगर मीरा ने वादा किया था कि इरफान को बाद में लीड रोल में लेंगी।
irrfan khan
5) मीरा नायर ने अपना वादा निभाया और खान को द नेमसेक फिल्म में लीड रोल दिया।
6) अभिनेता की यात्रा को असीम छाबड़ा ने किताब इरफान खान: द मैन, द ड्रीमर, द स्टार के नाम से प्रकाशित किया।
7) 2010 में इरफान खान उसी रेस्टोरेंट में थे जहां हॉलीवुड स्टार मार्क रफालो न्यूयॉर्क में थे। इरफान को अमेरिकी एक्टर से बातचीत की उम्मीद थी। जहां उन्हें लगा कि रफालो बिना मिले चले जाएंगे। वहीं रफालो ने न सिर्फ उन्हें पहचाना बल्कि लाइफ ऑफ पाई में उनके काम की तारीफ भी की।
8) खान ने अपनी बेच की सुतापा सिकदर से शादी की और उनके दो बेटे अयान व बाबिल हैं। सिकदर स्क्रीनप्ले लेखक हैं।
9) एक्टर इरफान खान 2019 में ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे। बॉलीवुड गाने लगजा गले कि फिर ये हसीं शाम हो न हो, शायद इस जन्म में मुलाकात हो न हो को सुनकर वह अपना हौसला बरकरार रखते थे।
10) खान ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं। 2011 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया।